{"_id":"574341a64f1c1bb415691721","slug":"collectorate-to-protest-the-arrest-of-the-attackers-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट में धरना
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Mon, 23 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बोहाला गांव में ग्रामीण पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने मामले को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग भी उठाई। ग्रामीणों ने हमलावरों को 25 मई गिरफ्तार नहीं करने पर बागेश्वर-ताकुला रोड पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
16 मई की रात को बोहाला गांव निवासी हरक सिंह पर गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। अगली सुबह वह गंभीर हालत में प्राइमरी स्कूल के समीप पड़ा मिला। हरक सिंह की पत्नी कमला देवी की ओर से राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामला दर्ज होने के बाद राजस्व पुलिस ने एक आरोपी पनराम को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष की ओर से चार अन्य हमलावरों के नाम भी राजस्व पुलिस को बताए हैं। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट धमक गए। ग्रामीणों ने मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग उठाई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने एडीएम एसएस जंगपांगी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 25 मई तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो काफलीगैर तहसील में धरना और बागेश्वर-ताकुला रोड पर चक्काजाम कर दिया जाएगा। बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने भी कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम से मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग की।
धरना प्रदर्शन करने वालों में महिपाल मेहता, नरेंद्र सिंह, प्रेम राम, दर्शन सिंह, भूपेंद्र सिंह, कुंदन मेहता, बहादुर सिंह, अर्जुन सिंह, अनीता, मुन्नी, परुली देवी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।