फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CMS warns doctor, private lab operator

Bageshwar News: सीएमएस ने चिकित्सक, निजी लैब संचालक को चेताया

Wed, 03 May 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 03 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
CMS warns doctor, private lab operator
बागेश्वर। जिला अस्पताल से निजी लैब के लिए जांच लिखने और बाहर से दवाइयां मंगाने की शिकायत समय-समय पर मिलती रहती है। अस्पताल में निजी लैब के एजेंट के घूमने का मामला भी पूर्व में सामने आ चुका है। एक बार फिर इसी तरह का मामला सामने आने पर सीएमएस सख्त हो गए। उन्होंने चिकित्सक, अस्पताल के लैब कर्मचारियों और निजी लैब संचालक को कड़ी फटकार लगाई। भविष्य में इस तरह का मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि उनके पास अस्पताल के बाहर पैथोलॉजी से जांच करवाने, बाहर से दवाइयां लिखने की शिकायत आ रही थी। बुधवार को निरीक्षण के दौरान एक मामला पकड़ में आया। तत्काल बाहर से जांच कराने वाले चिकित्सक, पैथोलॉजी लैब के कर्मचारियों को बुलाया गया। मामले में जिस निजी लैब से जांच कराई जा रही थी, उसके संचालक को भी तलब किया गया। सभी लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. टम्टा ने कहा कि जिला अस्पताल में हर तरह की जांच और दवाइयों की उपलब्धता होने के बावजूद बार-बार शिकायत मिलना गंभीर मामला है। जो चिकित्सक बाहर की जांच या दवा पर्चे में लिखेंगे, उनको पकड़ने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से टीम बनाकर जांच की जाएगी। जिला अस्पताल में एजेंट भेजने वाले निजी लैब संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed