फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Clothing trader caught with charas

कपड़ों का कारोबारी चरस के साथ दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Clothing trader caught with charas
बागेश्वर में चरस तस्करी का खुलासा करते एसपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस ने 1.114 किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह कपकोट के तीख क्षेत्र से चरस बरेली ले जा रहा था। आरोपी की बरेली में कपड़े की दुकान बताई जा रही है। एसपी ने चरस बरामद करने वाली टीम को एक हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन

एसपी अमित श्रीवास्तव ने मंगलवार को चरस तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा के निर्देशन में कपकोट थाना पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। गासू पुल से लगभग सौ मीटर आगे एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.114 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम खिलाफ राम (290) निवासी तीख पोस्ट डौला बताया। उसने बताया कि उसकी बरेली में कपड़े की दुकान है। वह तीख और आसपास के गांवों से सस्ते दामों में चरस खरीदकर बरेली में ऊंचे दामों में बेचता हैं।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कपकोट थाने में 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि युवक का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। चरस बरामद करने वाली टीम में एसआई अविनाश मौर्य, कांस्टेबल विपिन जोशी, विजय चंद्र शामिल थे। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि जिले में कपकोट तहसील चरस तस्करी का सिरमौर है। जिले में पकड़ी जाने वाली चरस वहीं से आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed