फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities People face problems.

Bageshwar News: प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के अनियमित संचालन से मरीज परेशान

Sat, 27 May 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 27 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities People face problems.
बागेश्वर। हमेशा जरूरी दवाओं की कमी से जूझने वाले बागेश्वर जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में शनिवार 11 बजे बाद तक ताला लटका रहा। मरीजों को बाजार से महंगी दवा खरीदनी पड़ी। जन औषधि केंद्र में पर्याप्त दवा नहीं होने और केंद्र के अनियमित संचालन से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। औषधि केंद्र के व्यवस्थित नहीं होने की बात डीएम के संज्ञान में है। जन औषधि केंद्र के कर्मचारी केंद्र में दवाओं की कमी की बात स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र सुबह करीब सवा 11 बजे तक बंद था। जनऔषधि केंद्र में ताला लटका होने के कारण मरीज और तीमारदार वापस जा रहे थे। जनऔषधि केंद्र खुलने का समय सुबह दस बजे है। निर्धारित समय से एक घंटे बाद तक जन औषधि केंद्र नहीं खुलने से लोगों को सस्ती जैनरिक दवाओं का लाभ नहीं मिल पाया। तीमारदारों को मरीजों के लिए बाजार से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ीं। बागेश्वर जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में दवाओं की कमी का मामला सुर्खियों में रहता है। जन औषधि केंद्र की कर्मचारी मीनाक्षी ने फोन पर बताया कि शनिवार को करीब 11 बजे जन औषधि केंद्र खुल गया था। केंद्र में दवाओं की कमी है।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र के व्यवस्थित न होने का मामला पहले भी संज्ञान में आया था। दवाओं की कमी की बात भी सामने आई थी। केंद्र संचालक को नोटिस दिया गया था। मामले को दिखवाया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो औषधि केंद्र का आवंटन निरस्त किया जाएगा। नए सिरे से संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। -अनुराधा पाल, जिलाधिकारी बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed