{"_id":"646a621e9d8b69e86b066006","slug":"civic-aminities-people-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-146873-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गर्मी और उमस बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गर्मी और उमस बढ़ी
Sun, 21 May 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 21 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट/कांडा/कौसानी। बागेश्वर में रविवार का दिन उमस भरा रहा। कई दिनों के बाद रविवार को जिले में बारिश नहीं हुई। सुबह से ही आसमान साफ था। जिला मुख्यालय के साथ ही घाटी वाले इलाकों का तापमान अचानक बढ़ गया। रविवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। अन्य दिनों अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री रह रहा था। तापमान बढ़ने से वातावरण गर्मी में काफी बढ़ी है। मौसम में दिनभर उमस रही। कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों शामा, लीती, रातिरकेटी, हाम्टीकापड़ी क्षेत्र में पिछले कुछ दिन से रोज शाम को बारिश हो रही थी। रविवार को वहां भी बारिश का सिलसिला थमा। कौसानी और कांडा से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को वहां भी गर्मी का असर कुछ अधिक था।
पेड़ गिरने से एक घंटे आवाजाही ठप
जेल रोड पर गिरा विशालकाय पेड़, आपदा प्रबंधन और दमकलकर्मियों ने सड़क से हटाया
अल्मोड़ा। आंधी-तूफान से जेल रोड पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे एक घंटे तक आवाजाही ठप रही। इस दौरान वाहन चालकों समेत राहगीर भी परेशान रहे। आपदा प्रबंधन और दमकलकर्मियों ने मौके से पेड़ हटाकर एक घंटे बाद आवाजाही शुरू कराई।
आंधी-तूफान से शनिवार रात एक पेड़ नगर से एनटीडी को जोड़ने वाली सड़क पर गिर गया। इससे सड़क पर आवाजाही ठप हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। यात्रियों और वाहन चालकों को बारिश के बीच वाहनों में बैठकर सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन और फायर सर्विस की टीम ने वुडकटर की सहायता से पेड़ काटा। एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर आवाजाही शुरू कराई जा सकी। इस सड़क पर वाहनों के साथ ही राहगीरों का खासा दबाव रहता है। ऐसे में दुर्घटना का भी खतरा था।