{"_id":"653e9daa6b342cc0ec03a646","slug":"civic-aminities-people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2283-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कठायतबाड़ा, स्टेशन मार्ग, अड़ौली में बाधित रही पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कठायतबाड़ा, स्टेशन मार्ग, अड़ौली में बाधित रही पेयजल आपूर्ति
Sun, 29 Oct 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के कठायतबाड़ा, स्टेशन मार्ग और पास के गांव अड़ौली में पूरे दिन पेयजल आपूर्ति बाधित रही। जखेड़ा पेयजल योजना की पेयजल लाइन की शिफ्टिंग के चलते लोगों को पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ा। लोगों ने प्राकृतिक जलस्रोत और हैंडपंप से पीने का पानी जुटाया।
जखेड़ा से बनी पेयजल योजना नगर की सबसे पुरानी योजना है। वर्तमान में इस योजना से कठायतबाड़ा, स्टेशन मार्ग और अड़ौली में ही पेयजल आपूर्ति की जाती है। कुछ वर्ष पूर्व तक चौरासी, सैम मंदिर, ज्वालादेवी वार्ड और बाजार क्षेत्र में भी इसी योजना से लोगों को पीने का पानी मुहैया कराया जाता था। रविवार को आरे में योजना की पाइप लाइन को सड़क के एक छोर से दूसरे छोर पर शिफ्ट करने का काम चलाया गया। पूरे दिन कर्मचारी लाइन को शिफ्ट करने में लगे थे जिसके चलते पेयजल आपूर्ति रोकी गई थी। नल में पानी नहीं आने से योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की सूचना पूर्व में दी गई थी। योजना से सोमवार को आपूर्ति शुरू हो जाएगी। संवाद
शंकर