फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities: people face problems.

Bageshwar News: बागेश्वर, गरुड़ के ड्रेनेज प्लान सर्वेक्षण के लिए बजट मंजूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities: people face problems.
बागेश्वर। शासन ने बागेश्वर और गरुड़ नगरीय क्षेत्र के ड्रेनेज प्लान सर्वेक्षण के लिए उन्नीस लाख चौरासी हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बीते 30 जून को सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता/विभागाध्यक्ष को शासनादेश की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बागेश्वर और गरुड़ नगरीय क्षेत्र का ड्रेनेज प्लान बनाने और डीपीआर तैयार करने के लिए सिंचाई डिविजन बागेश्वर के ईई के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने धन आवंटन कर दिया है। इस रकम से दोनों नगरों के ड्रेनेज सिस्टम के लिए सर्वेक्षण कार्य करने के साथ डीपीआर संबंधी कार्य किए जाएंगेे। बागेश्वर नगरपालिका और कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम पुख्ता नहीं होने के कारण बरसात में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कपकोट नगर की डीपीआर के लिए बजट मंजूर

बागेश्वर। सरकार ने कपकोट नगर क्षेत्र के कटान निरोधक कार्यों के सर्वेक्षण, डीपीआर तैयार करने के लिए नौ लाख चौरानब्बे हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। सचिव उत्तराखंड शासन रंजीत कुमार सिन्हा ने बीते 30 जून को सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष को भेजे शासनादेश में सर्वेक्षण और डीपीआर गठित करने के लिए आपदा न्यूनीकरण मद से धन आवंटित करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तय नियमों के तहत बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन




जिला मुख्यालय के साथ गरुड़ नगर पंचायत की डीपीआर और कपकोट नगर पंचायत के कटान निरोधक कार्य की डीपीआर समय पर बनवाई जाएगी। डीपीआर को शासन से मंजूरी दिलाई जाएगी।- सुरेश गढ़िया, विधायक कपकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed