फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

बागेश्वर: पानी के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
पेयजल किल्लत को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते मलसूना, मेहरखाली के लोग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मलसूना.मेहरखाली के लोगों में पेयजल किल्लत को लेकर रोष पनप गया है। गांव के 13 परिवार जबरदस्त पेयजल संकट झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने पानी संकट को दूर करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंच कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल योजना से काफी कम पानी मिल पाता हैए जिससे 13 परिवारों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

कहा कि वह लोग लंबे समय से गांव में पेयजल टंकी बनाने की मांग कर रहे हैंए लेकिन टंकी नहीं बनाई जा रही है। टंकी बन जाती तो पानी स्टोर रहता। उन लोगों को पानी मिल जाता।
विज्ञापन

कहा कि गर्मी का सीजन आ रहा है। पेयजल संकट और गहराएगा। उन्होंने पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए डीएम अनुराधा पाल से टंकी निर्माण कराने की मांग की। कहा कि गांव में टंकी तो नहीं बनाई गई लेकिनए पानी के स्रोत से एक और योजना बनाई जा रही है। कहा कि पेयजल संकट दूर नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन छेड़ देंगे। प्रदर्शन में किशन रामए आनंद रामए पूरन रामए गुलाब रामए आनंद रामए जोगा रामए उमेद रामए पूरन राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed