फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

गर्मी बढ़ने से पहले हो पेयजल लाइनों की मरम्मत का कार्य: दास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बागेश्वर के जिला कार्यालय सभागार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की वीसी में मौजूद डीएम अनुराधा ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला योजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गर्मी का सीजन आने से पहले पेयजल योजनाओं और लाइनों की मरम्मत करने के लिए कहा। प्रसाद योजना के तहत होने वाले बागनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य की डीपीआर जल्द बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री दास ने मार्च से पूर्व कार्यों में प्रगति लाकर शत प्रतिशत राशि व्यय करने के लिए कहा। उन्होंने वन भूमि प्रस्तावों और लंबित मुआवजा प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने, आपदा एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यों की तैयारी रखने, बागेश्वर और गरुड़ में ड्रेनेज प्लान बनाने, नहरों की सफाई, मरम्मत का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। जिले में नए पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए भी कहा। प्रसाद योजना के तहत 49 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने की जानकारी देते हुए योजना के तहत नुमाइशखेत मैदान से रामलीला भवनए गोमती पुल से शवदाह स्थल तक पैदल मार्गए बागनाथ मंदिर की ओर जाने वाले पैदल मार्ग के चौड़ीकरण को भी डीपीआर में शामिल करने के निर्देश दिए। जिले में गोट वैली योजना का कार्य जल्द शु्रू करनेए कीवीए सेबए बेमौसमी सब्जी और मशरूम उत्पादन को बढ़ाने, जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इधर डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि जिला योजना परिव्यय 43ण्75 करोड़ के सापेक्ष विभागों ने 30ण्50 करोड़ व्यय कर दिया है। तीसरी किस्त जनवरी के अंत में जारी हुई थी जिसके चलते कई विभागों में कार्य पूरा होने के बाद भी भुगतान के लिए बिल लंबित हैं। 15 मार्च तक शत.प्रतिशत राशि खर्च करने के निर्देश विभागों को दिए गए हैं। इस दौरान डीडीओ संगीता आर्या, सीएमओ डा. डीपी जोशी, सीईओ जीएस सौन समेत सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed