फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

पोलिंग गांव में महिला जागरूक मंच ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बागेश्वर के पोलिंग में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट विकासखंड के पोलिंग गांव में अवैध शराब के बढ़ते चलन से महिलाओं में नाराजगी है। आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शन कर गांव में खुलेआम बिक रही अवैध शराब पर अंकुश लगाने और महिला हिंसा के बढ़ रहे मामलों पर रोक लगाने की मांग की है। महिलाओं ने समस्याओं का जल्द निदान नहीं होने पर नगरपंचायत क्षेत्र में जुलूस निकालकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

महिला जागरूक मंच ने द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से गांव में नारेबाजी की। महिलाओं का कहना है कि गांव में अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही है। गांव में नशा करने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। शराब के कारण घरों में लड़ाई-झगड़ा होना आम हो गया है और महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हो रही हैं। महिलाओं ने कहा कि ग्राम पंचायत, पुलिस और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

आए दिन महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला जागरूक मंच ने प्रशासन से गांव में हो रहे शराब के अवैध कारोबार पर जल्द रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहां ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, वार्ड सदस्य दीपा देवी, द हंगर प्रोजेक्ट से तारा दानू, रवीना कपकोटी सहित गांव की कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed