फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

वेतन नहीं मिलने से नाराज महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बागेश्वर के सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन करती महिला हेल्थ वर्कर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जून महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने से महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विभाग के प्रति नाराजगी जताई। आक्रोशित एएनएम ने सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। जल्द वेतन का भुगतान कराने और संगठन की अन्य समस्याओं का भी निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ के बैनर तले महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने समस्याओं के विरोध में नारेेबाजी की। जिलाध्यक्ष मंगला बघरी ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ कार्यक्षेत्र में आने-जाने का खर्च वहन करना भारी पड़ रहा है। एएनएम ने कोविड वैक्सीनेशन की अनिवार्यता किए जाने पर वाहन की व्यवस्था करने, टीकाकरण के लिए पूर्व की भांति टीम का गठन करने और जरूरी सामग्री जुटाने, कोविड कार्यकाल के दौरान सभी संवर्ग में दी गई प्रोत्साहन राशि को महिला स्वास्थ्य कर्मियों को भी देने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि अगर समस्याओं का जल्द निदान नहीं किया गया तो एएनएम संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर कौशल्या खेतवाल, बबीता गुंसाई, मंजू धपोला, मोहनी गोस्वामी, पार्वती खेतवाल, भागीरथी देवी, शांति देवी, मंजू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed