{"_id":"62dd956eb89e0463c4512090","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld4701713169","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग मॉल के विरोध में उतरा व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग मॉल के विरोध में उतरा व्यापार मंडल
विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल ने शॉपिंग मॉल में प्रिंट रेट से कम दर में सामान बेचने का विरोध शुरू कर दिया है। व्यापार मंडल की बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने मॉल की कार्यप्रणाली को छोटे व्यापारियों के लिए नुकसानदेह बताया। सोमवार को डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने जिले में घूम रहे फेरी वालों पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर में व्यापारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए संरक्षक नवीन लाल साह ने कहा कि नगर में खुले निजी कंपनी के मॉल में सामान प्रिंट रेट से काफी कम दाम में बेचा जा रहा है। इस कारण लोक लेकर किराए पर दुकान चलाने वाले व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो रहा है। व्यापारियों ने कहा कि मॉल की कार्यप्रणाली से कई लोगों का व्यापार खतरे में आ गया है। व्यापारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का समर्थन किया और किसी भी दुकान में पॉलीथिन नहीं बेचने का निर्णय लिया।
इस दौरान व्यापार मंडल ने दुकानदारों से पॉलीथिन कैरी बैग होने पर उसे व्यापार मंडल के पास जमा कराने की भी अपील की। व्यापारियों ने बाहर से आकर जिले में फेरी लगा रहे लोगों पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की ताकि व्यापारियों को लगातार हो रहे नुकसान से बचाया जा सके। बैठक में सचिव देवेंद्र अधिकारी, रोहित पंत, दीपू पालनी, नंदा बल्लभ जोशी, जन्मेजय उपाध्याय, डॉ. हर्ष कुमार मेहरा, अरविंद पांडेय, पुष्कर सिंह किरमोलिया, मनीष पांडेय सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।