{"_id":"62dc4083a9336916131e2b68","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld4700567145","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी के शॉपिंग मॉल के विरोध में उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी के शॉपिंग मॉल के विरोध में उतरे व्यापारी
विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में खुले निजी कंपनी के शॉपिंग मॉल के विरोध में व्यापारियों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। व्यापारियों ने मॉल में प्रिंट रेट से 20 प्रतिशत तक कम दाम में सामान बेचे जाने पर नाराजगी जताई। डीएम को ज्ञापन देकर शॉपिंग मॉल से दी जा रही छूट बंद करवाने या शॉपिंग मॉल को नगर से बाहर खुलवाने की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि शॉपिंग मॉल में मिल रही छूट से छोटे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बैंक से लोन लेकर किराए की दुकान से घर चलाने वाले व्यापारी अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि पूंजीपती अमीरों को छूट देने से कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन प्रिंट रेट से कम दाम पर मॉल में सामान मिलने के बाद ग्राहक छोटी दुकानों में जाना बंद कर देंगे और व्यापारियों का रोजगार ठप पड़ जाएगा।
ऐसा होने पर व्यापारियों का दुकान का किराया, लोन की किस्त और घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो जाएगा। व्यापारियों ने जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर डीएम कार्यालय के बाहर आंदोलन और भूख हड़ताल करने की चेेतावनी दी। इस मौके पर अशोक दफौटी, राजा पांडेय, गिरीश पांडेय, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।