{"_id":"5ace49df4f1c1b4b3e8b492e","slug":"checking-the-home-delivery-case-of-tender-and-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर और सिलिंडरों की होम डिलीवरी मामले की जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर और सिलिंडरों की होम डिलीवरी मामले की जांच हो
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
अनशन स्थल पर सभा को संबोधित करते सांसद प्रदीप टम्टा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस की होम डिलीवरी की मांग को लेकर छात्र नेताओं का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
सांसद टम्टा ने कहा कि बागेश्वर में रसोई गैस की होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से रुपये वसूले गए। टेंडर के समय सेवा शर्तों का उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा कि टेंडर निरस्त करने की कार्रवाई होनी चाहिए और किस दबाव में टेंडर की सेवा शर्तों का पालन नहीं किया गया इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशासन को शीघ्र होम डिलीवरी की व्यवस्था कर अब तक लिया गया पैसा उपभोक्ताओं को वापस लौटना चाहिए। वहां छात्र संघ अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, अंकुर उपाध्याय, गोविंद चंदोला, ललित गोस्वामी, रमेश पांडे आदि थे।
विज्ञापन