फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CHC Kanda does not have a female doctor

सीएचसी कांडा में नहीं है महिला डॉक्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
CHC Kanda does not have a female doctor
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में महिला डॉक्टर की तैनाती न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब छह माह से महिला डॉक्टर का पद खाली पड़ा है। महिला डॉक्टर न होने से गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए बागेश्वर जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी कांडा में डॉ. लता शर्मा को तैनात किया गया था। करीब छह माह पहले वह पीजी करने चली गई हैं। उनके जाने से महिला डॉक्टर का पद खाली हो गया है। महिला डॉक्टर न होने से महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया जा रहा है। इससे समय पर उपचार नहीं मिलने के साथ ही लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। प्रसव पीड़ित महिलाओं के लिए यह गंभीर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में महिला डॉक्टर की तैनाती होनी चाहिए। कांडा से बागेश्वर लाने तक प्रसव पीड़ित महिलाओं की जान पर बन आती है। इधर सीएचसी कांडा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरीश पोखरिया ने बताया कि सीएमओ को महिला डॉक्टर की तैनाती के लिए सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed