फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Challan in Bageshwar

अधिक किराया वसूलने वाले वाहन चालकों के काटे चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Challan in Bageshwar
बागेश्वर। यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। अमर उजाला में इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद परिवहन विभाग ने बागेश्वर और कांडा में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे 24 वाहन चालकों के चालान काटे गए। चालकों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के सख्त निर्देश भी दिए।
टैक्सी वाहनों में मनमाना किराया वसूलने और 50 प्रतिशत से अधिक सवारी बैठाने की शिकायत लगातार आ रही थी। अमर उजाला ने भी यात्रियों की इस समस्या को शुक्रवार के अंक में हल्द्वानी के लिए डेढ़ हजार किराया शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

खबर छपने के बाद शनिवार को परिवहन विभाग ने वाहन चालकों की मनमानी रोकने के लिए अभियान चलाया। एआरटीओ निखिल शर्मा के नेतृत्व में बागेश्वर और एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में कांडा में वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और मनमाना किराया वसूलने पर 14 वाहन चालकों का चालान काटा गया। अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 अन्य वाहन चालकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई।
कोरोना जांच निगेटिव होने पर ही वाहन चला सकेंगे चालक
बागेश्वर। चेकिंग अभियान के साथ ही परिवहन विभाग ने टैक्सी चालकों की कोरोना जांच भी शुरू कर दी है। शनिवार को बिलौना और कांडा में 105 वाहन चालकों की रैपिट एंटीजन जांच की गई। एआरटीओ शर्मा ने सभी वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से कोरोना जांच कराने को कहा। कहा कि जो चालक निगेटिव होगा, वहीं टैक्सी चला सकेगा। जांच का उद्देश्य संक्रमण को जल्द से जल्द रोकना है।

टैक्सी चालकों के मनमाना किराया वसूलने की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसे देखते हुए वाहनों की चेकिंग की गई। अगर कोई वाहन चालक मनमाना किराया ले रहा है या अधिक सवारी बैठा रहा है तो यात्री सीधे एआरटीओ कार्यालय में आकर या फोन से शिकायत दर्ज करा सकता है। ऐसे चालकों के खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।
- निखिल शर्मा, एआरटीओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed