{"_id":"5a4a65ba4f1c1bee6a8b7076","slug":"celebrating-the-new-year-till-late-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक मनाया गया नए साल का जश्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक मनाया गया नए साल का जश्न
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
कौसानी में थर्टी फर्स्ट मनाते पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वर्ष 2017 की विदाई और वर्ष 2018 के आगमन का जश्न देेर रात चलता रहा। विभिन्न स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोग जमकर झूमे। नगर पंचायत कपकोट में मध्यरात्रि में आतिशबाजी हुई। लोगों ने मिठाई बांटकर वर्ष 2018 का स्वागत किया।
विज्ञापन
देर रात तक चले नए साल के जश्न के कार्यक्रमों में लोगों ने डीजे पर डांस किया। वहां विशेष खान-पान का भी इंतजाम किया गया। वहीं नव वर्ष के जश्न में पुलिस के तमाम इंतजामों के बाद भी नगर और कपकोट में नशे की हालत में झुंड में दौड़ते बाइकर्स पर कोई अंकुश नहीं दिखाई दिया। इधर, नगर पंचायत के हिम सरयू पब्लिक स्कूल में कल्पतरू पूजन का आयोजन किया गया। यहां भंडारे का आयोजन किया गया था। उधर, पर्यटन नगरी कौसानी में दूर-दूर से पहुंचे सैलानी देर रात तक जश्न में डूबे रहे। उन्होंने हिंदी और कुमाऊंनी गीतों को लुत्फ उठाया। सोमवार सुबह पर्यटकों ने हिमालय की लंबी श्रृंखला, कत्यूर और बौरारोघाटी का सौंदर्य निहारा और सेल्फी ली।
विज्ञापन
उधर, राजकीय प्राइमरी स्कूल घिंघारूतोला के प्रधानाध्यापक जगदीश सिंह दफौटी के निर्देशन में बच्चों ने नए साल के ग्रीटिंग कार्ड बनाकर अपने चाहने वालों देते हुए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा कई लोगों ने सोमवार सुबह भगवान बागनाथ के मंदिर में देश में सुख शांति के लिए पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
गोविंदी त्यर मैत क जोगि आ र छ...
कपकोट (बागेश्वर)। मां बाराही युवा क्लब की ओर से थर्टी फर्स्ट के मौके पर ग्राम पंचायत में चांचरी का आयोजन किया गया। वहां महिला-पुरुष ने देर रात चांचरी के मनमोहक गीतों में गायन पर खूब थिरके। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने किया। रीठाबगड़ के चांचरी गायक गोपाल राम, शांतिनगर के हीरा कठायत, पुल बाजार के दलीप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चांचरी के गीत गाए गए। गायकों ने गोविंदी त्यर मैत क जोगि आ र छ..., धार में काफली वोट काफली तू पाकली कब, रह टाकी तान शेरू... समेत कई गीतों का गायन किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष खीम सिंह ऐठानी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, भाजपा जिला मंत्री गीता ऐठानी, प्रताप राम, कुंदन राम, दीपा, प्रेमा और सरूली आदि थे।
गरुड़/कौसानी (बागेश्वर)। थर्टी फर्स्ट और नव वर्ष पर पर्यटक नगरी कौसानी, बैजनाथ और ग्वालदम पर्यटकों से गुलजार रहा। सैलानियों ने कौसानी में आतिशबाजी करने के साथ होटल परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
थर्टी फर्स्ट पर कौसानी, बैजनाथ और ग्वालदम के सभी होटल पर्यटकों से पैक रहे। सैलानियों ने होटल परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का खूब लुत्फ उठाया। होटल मालिकों ने कैंप फायर के लिए लकड़ी की व्यवस्था की थी। केएमवीएन बैजनाथ और कौसानी का पर्यटक आवास गृह पर्यटकों से पैक रहा।
कौसानी के अधिकांश होटलों में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने पर अधिकांश पर्यटकों के वाहन अनाशक्ति आश्रम मार्ग, राज्य अतिथि मार्ग और कौसानी बैजनाथ, कौसानी अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर खड़े रहे। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कौसानी के एक होटल में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने पर पर्यटकों और होटल कर्मचारियों के बीच हाथापाई भी हुई। वहीं ग्रामीणों इलाकों में थर्टी फर्स्ट की रात ग्रामीणों ने अपने-अपने गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इधर, सोमवार को नव वर्ष पर कोट भ्रामरी मंदिर, बैजनाथ धाम, नरसिंह मंदिर, बलि बुबु मंदिर में पूजा-अर्चना की।