फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Called for the overthrow of the government in corruption

भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

Sun, 10 Jul 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 10 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Called for the overthrow of the government in corruption
भ्रष्टाचार - फोटो : अमर उजाला

भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए गांव-गांव जाने को कहा। केंद्र की नीतियों और राज्य सरकार की कुनीतियों को गांव-गांव तक ले जाने को कहा। बूूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन शीघ्र आयोजित करने को कहा।

विज्ञापन


वह भाजपा के खरेही मंडल  के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कठपुड़ियाछीना में आयोजित सम्मेलन में जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा  चुनावों को देखते हुए दिन रात कड़ी मेहनत करने को कहा। संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने को कहा। विशिष्ट अतिथि चंदन राम दास ने अपने स्तर से किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। प्रदेश सरकार भाजपा शासित विधानसभा क्षेत्रों की खुली उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन


सरकार विकास की झूठी घोषणा कर लोगों को गुमराह कर रही है। कार्यकर्ताओं से  कांग्रेस की नीतियों से सावधान रहने को कहा। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट ने की। वहां जिला महामंत्री मथुरा प्रसाद, महिला  मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपा आर्या, प्रदेश पार्षद हयात सिंह मेहता, जिपं  सदस्य रवींद्र करायत, हरीश नेगी, भूपाल रौतेला, दयाल कोरंगा, रमेश जनौटी,  मोहन करायत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed