फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   By DM Rajiv Navodaya The surprise inspections o

डीएम ने किया राजीव नवोदय विद्यालय  का किया औचक निरीक्षण

Mon, 28 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 28 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
By DM Rajiv Navodaya The surprise inspections o
: राजीव नवोदय विद्यालय बहुली के बच्चों की क्लास लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने राजीव नवोदय विद्यालय बहुली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य को बच्चों के भोजन और रहने की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बच्चों से व्यवस्थाओं के बारेे में पूछने पर पता चला कि इंटर के विज्ञान वर्ग में प्रेक्टिकल करने के लिए लैब की व्यवस्था नहीं है। बरसात के मौसम में कक्षा कक्षों में पानी टपकता है। उन्होंने छात्र छात्राओं को कमरों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। 


डीएम घिल्डियाल को विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में अध्यापकों और हास्टल वार्डन  नहीं है। इस मौके पर डीएम ने प्रधानाचार्य को उपनल से नियुक्ति के निर्देश दिए। पीने के पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं नहीं है और सर्दी के मौसम में गरम पानी के लिए गीजर की व्यवस्था नहीं है। जो हैं भी वे चालू हालत में नहीं हैं। खेलकूद के लिए कोई व्यवस्था नहीं  है। उन्होंने ने डीएम को बाथरूम की समस्या भी बताई। डीएम ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गौर से सुनकर प्रधानाचार्य को समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन



उन्होंने कक्षा कक्ष में जाकर बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनेक टिप्स दिए कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा देना है ताकि आप अपने भविष्य का निर्णय स्वयं कर सकेें।  निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य राधेश्याम समेत विद्यालय के अध्यापक तथा अन्य कर्मचारी मौजूद थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed