{"_id":"5fb15c6c8ebc3e9be418dbb8","slug":"business-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4040909173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों के सीजन को लेकर कारोबारियों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों के सीजन को लेकर कारोबारियों के चेहरे खिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक होने वाले विवाह के सीजन से शादियों से जुड़े कारोबारियों को राहत मिलने लगी है। शादियों की बुकिंग मिलने से कोरोना महामारी की मार झेल चुके बैंड बाजा संचालकों को राहत मिल रही है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में बैंड बाजा संचालकों को कम बुकिंग मिली है। शुुुभ मुहूर्तों में एक ही दिन में अधिक शादियां होने के कारण बैंड बाजा संचालकों को तमाम बुकिंग रद्द करनी पड़ रही हैं।
बरातघर हो गए बुक
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के बरातघर के स्वामी नरेंद्र खेतवाल ने बताया कि नवंबर-दिसंबर में 15 शादियों की बुकिंग मिली है। नुमाइशखेत स्थित मैरिज हॉल के स्वामी प्रताप पालनी ने बताया कि उन्हें इस सीजन के लिए 10 शादियों की बुकिंग मिली हैं। तहसील रोड स्थित मैरिज हॉल स्वामी राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस बार उन्हें 25 शादियों की बुकिंग मिली है। विकास भवन रोड स्थित मैरिज हॉल स्वामी मंजू परिहार ने बताया कि उन्हें 10 बुकिंग मिली है। संख्या अभी और बढ़ने की उम्मीद है।
फोटोग्राफरों को भी मिले ऑर्डर
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के कारण फोटोग्राफरों का धंधा भी चौपट हो गया है। लॉकडाउन के बाद से इन लोगों ने धंधे पर गहरी चोट पहुंची है। फोटोग्राफरों को भी बरात के ऑर्डर मिले हैं। बागेश्वर के फोटोग्राफर हरीश टंगड़िया ने बताया कि 10 शादियों की बुकिंग मिली है। पिछली बार इस सीजन में सात बरातों में फोटोग्राफी की थी। फोटोग्राफर विक्रम सिंह का कहना है कि आठ बुकिंग मिली हैं। पिछली बार इस सीजन में 12 शादियों में फोटोग्राफी की थी।
विज्ञापन
वाहन सजावट से भी कमाई की उम्मीद
बागेश्वर। बरातों में वाहनों की सजावट करने वाले गिरीश बिष्ट का कहना है कि बरात के सीजन से काफी उम्मीद है। शादी से एक दिन पहले हल्द्वानी फूल मंगाते हैं। कृत्रिम फूलों को पहले से मंगाकर रख लेते हैं। शादी के एक दिन पहले या उसी दिन वाहन सजाने के लिए लोग आते हैं।
लॉकडाउन में शादियां न होने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। नवंबर-दिसंबर में तय 15 शादियों की बुकिंग मिलने से राहत मिली है।
- मो. निजाम
आठ महीने बाद अब आठ बुकिंग मिली हैं। नवंबर-दिसंबर में होने वाली अधिकांश शादियां एक ही दिन पड़ने से बुकिंग पर बुरा असर पड़ा है।
- आसिफ हुसैन
अप्रैल से जून तक शादियों की बुकिंग न मिलने से दुकान का किराया देने में भी दिक्कत हुई। इस सीजन की उन्हें सात बुकिंग मिलीं हैं।
- मो. अहमद