फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Burn ward in District Hospital

Bageshwar News: बागेश्वर का बर्न वार्ड जले पर नमक से कम नहीं

Sun, 13 Jul 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Burn ward in District Hospital
बागेश्वर में जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में खराब हुआ एसी और पंखा। संवाद - फोटो : Samvad
जिला अस्पताल के सभी वार्डों में लगे सात एसी खराब, जरनल और लेबर वार्ड में पंखे हैं पर पर्याप्त नहीं मिल रही हवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर। जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को राहत और तीमारदारों को ठंडी हवा देने के लिए लगाए गए एसी शोपीस बन गए हैं। वार्डों में हो रही गर्मी से बदहाल मरीजों को वहां खराब एसी मुंह चिढ़ा रहे हैं। अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती मरीज को एक अदद पंखे की हवा तक नसीब नहीं है।
अस्पताल के वार्डों में मरीजों काे गर्मी से राहत देने के लिए प्रशासन ने सात एसी लगाए गए हैं। उचित प्रबंधन न होने के चलते ये एसी चलन में नहीं हैं। वार्डों में मरीजों की संख्या अधिक होने से गर्मी अधिक होती है। जिसके लिए पंखे की हवा पर्याप्त नहीं होती है। जरनल वार्ड के लिए बने पांच में से तीन कक्षों में एक-एक एसी लगाया गया है। इसमें से एक भी चलन में नहीं है। भर्ती मरीजों को केवल पंखों से हवा मिल पा रही है। वार्ड की ड्यूटी में तैनात स्टॉफ नर्स के केबिन में लगे एसी से निकलने वाले पानी की उचित निकासी नहीं होने से उसका संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, जिला अस्पताल में बने एक बेड के बर्न वार्ड में एसी और पंखा तो लगाया गया है लेकिन दोनों में से एक का भी संचालन नहीं हो पा रहा है। वहां भर्ती मरीजों को गर्मी में परेशानी से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल के लेबर वार्ड में प्रसव पीड़ित और नवजातों का भर्ती किया जाता है। इसको देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने वहां दो एसी लगाए हैं लेकिन दो में से एक भी एसी चलन में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
बीते दिनों जिला अस्पताल के वार्ड का निरीक्षण कर खराब एसी की मरम्मत कर उन्हें चलन में लाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द सभी एसी चलाए जाएंगें। बर्न वार्ड के पंखे को भी तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. तपन कुमार शर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed