फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bull enters hospital, chaos in patients

अस्पताल में घुसा सांड़, मरीजों में अफरातफरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bull enters hospital, chaos in patients
बागेश्वर जिला अस्पताल में घुसा लावारिस सांड। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। लावारिस जानवरों के आतंक से बाजार तो क्या आप जिला अस्पताल के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से एक सांड़ अस्पताल में घुस गया। इससे ओपीडी में आए मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। सांड़ ने इमरजेंसी से ओपीडी तक का चक्कर काट डाला। इधर अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों को सांड़ के भीतर घुसने की जानकारी तक नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक बजे एक सांड़ जिला अस्पताल के आपातकालीन गेट से भीतर प्रवेश कर गया। इसके बाद टहलते हुए साड़ ओपीडी तक जा पहुंचा। इससे वहां मौजूद मरीज और तीमारदार घबराकर इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल के कुछ कर्मचारियों और वहां खड़े लोगों ने सांड़ को भगाने का प्रयास किया, जिसके बाद सांड टहलते हुए जिला अस्पताल के मुख्य द्वार से बाहर निकल गया। लोगों ने कहा कि सांड़ शांत था, अगर वह क्रोधित या उग्र हो जाता तो बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। उन्होंने सांड़ के घुसने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सांड़ घुसने की मुझे जानकारी नहीं है। सांड़ के किसी को नुकसान पहुंचाने की सूचना भी नहीं है। सांड़ अगर घुस गया होगा तो उसे कर्मचारियों ने बाहर निकाल दिया होगा। - एसपी त्रिपाठी, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नगर से आवारा जानवरों को गो सदन भेजने की तैयारी चल रही है। जल्द ही नगर को आवारा जानवरों से मुक्त करा दिया जाएगा। - राजदेव जायसी, ईओ, नगरपालिका
पुलों पर सोए रहते हैं सांड़
बागेश्वर। नगर में लगातार बढ़ रहे लावारिस जानवरों के आतंक के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर की गोमती और सरयू नदी पर बने पुलों में सांड़ सोए रहते हैं। मंदिर, अस्पताल, खेल मैदान, पार्क, बाजार हर जगह जानवरों की आवाजाही से कई बार लोगों की जान भी सांसत में फंस जाती है। नगरवासियों ने पालिका से जल्द आवारा जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed