फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BSP candidate to contest five Lok Sabha seats

पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे बसपा के उम्मीदवार

Sun, 24 Feb 2019 11:47 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Sun, 24 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
BSP candidate to contest five Lok Sabha seats
बागेश्वर के एक होटल में बसपा की लोस स्तरीय बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala
  बहुजन समाज पार्टी ने लोक सभा चुनाव 2019 को लेकर कमर कस ली है। लोकसभा स्तरीय बैठक में प्रदेश प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोस तैयारियों की समीक्षा की और चुनाव में जीजान से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रविवार को तहसील रोड स्थित एक होटल में बसपा की लोकसभा स्तरीय बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी नंद गोपाल गौतम एवं अकील रहमान, लोस कोआर्डिनेटर बसंत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस ने जनता को छला ही है, अब जनता तीसरा विकल्प चाहती है। बहन मायावती की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय नीति से पहाड़ से मैदान तक एक समान विकास हो सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने बहनजी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही कहा कि चुनाव में पांचों सीटों पर पूरे दम खम से बसपा उम्मीदवार उतारेगी। लोस कोआर्डिनेटर बसंत कुमार ने कहा कि पहाड़, पिछड़े लोगों के विकास के लिए बसपा का जीतना जरूरी है। देश की जनता अब जुमलेबाजी से तंग आ चुकी है, अब वह काम चाहती है। इस दौरान किशन विश्वकर्मा, बीआर धौनी, सुंदर धौनी, हरीश सिनौली, राजेंद्र प्रसाद, भास्कर टम्टा, राम, विजय टम्टा, पुष्पा, किरन आशा, सुरेश राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंत कुमाऊं और सुंदर लोस प्रभारी बने
लोस स्तरीय बैठक में बसंत कुमार को कुमाऊं प्रभारी, सुंदर धौनी को अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश  नेतृत्व ने उनसे लोस चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed