फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BSNL Contract Workers Performed

वेतन भुगतान की मांग को लेकर बीएसएनएल ठेका श्रमिकों ने नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
BSNL Contract Workers Performed
तहसील रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते श्रमिक। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। लंबित वेतन का भुगतान करने समेत अन्य मांगों को लेकर बीएसएनएल कैजुअल कांट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर श्रमिकों का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। श्रमिकों ने तहसील रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों को वेतन का भुगतान जल्द किया जाना चाहिए। वेतन न मिलने से श्रमिक काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 15 जुलाई तक श्रमिकों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। 16 जुलाई को प्रांतीय कार्यकारणी और राष्ट्रीय कार्यकारणी के आह्वान पर मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय देहरादून में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

जिसमें जिले से भी श्रमिक हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नारेबाजी करने वालों में सुरेंद्र थापा, कैलाश चौधरी, हरीश सिंह मेहता, बलवंत सिंह, मोहन लाल, हरीश गड़िया, नवीन चंद्र, आनंद सिंह, जमन सिंह, भरत सिंह, बलवंत सिंह, ललित मोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed