{"_id":"58ed0cff4f1c1b6137cf68ed","slug":"broken-wall-from-vehicle-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि तिराहे पर मैक्स जीप दीवार से भिड़ी, चालक चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि तिराहे पर मैक्स जीप दीवार से भिड़ी, चालक चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में वाहन से टूटी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मंगलवार अपराह्न ब्लॉक कार्यालय से बाजार की ओर आ रही एक मैक्स जीप लोनिवि गेस्ट हाउस के तिराहे पर दीवार से भिड़ गई। इससे वहां बने एक भवन में हल्की दरारें आ गईं। इस घटना में चालक चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
मंगलवार अपराह्न यहां ब्लॉक कार्यालय से टैक्सी स्टेंड की ओर आ रही मैक्स जीप यूके 02 0914 लोनिवि के गेस्ट हाउस के पास अचानक असंतुलित होकर दीवार से भिड़ गई। वाहन के जोर से भिड़ने के कारण लोनिवि के एक कक्ष में हल्की दरार आ गई। घटना में चालक कैलाश सिंह घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन