{"_id":"578bd0414f1c1b6137c4babe","slug":"brilliant-student-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
टापर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर में परिषदीय परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के अभिभावकों की गोष्ठी हुई। जिसमें बोर्ड, गृह परीक्षाओं में सबसे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत थे।
विज्ञापन
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के प्रति जागरूक रहने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने चारित्रिक विकास पर भी जोर दिया। प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन
उन्होंने बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए विद्यालय की ओर से किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। गोष्ठी में मौजूद अभिभावकों ने भी शिक्षा व्यवस्था के संबंध में जरूरी सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में बोर्ड, गृहपरीक्षाओं में सबसे अधिक नंबर लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी के बाद विद्यालय परिसर में पौधे भी लगाए गए। गोष्ठी में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक प्रवीण दफौटी, प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, विद्यालय के अध्यक्ष उत्तम टाकुली सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
विज्ञापन