फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Boycott work demanding removal of reservation in promotion

पदोन्नति में आरक्षण हटाने की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Boycott work demanding removal of reservation in promotion
बागेश्वर तहसील परिसर में धरने के दौरान नारेबाजी करते जनरल ओबीसी फेडरेशन के कर्मचारी। संवाद न्यू - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जनरल ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन ने पदोन्नति में आरक्षण हटाने मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। कर्मियों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को आए एक सप्ताह पूूरा होने के बाद भी शासनादेश जारी नहीं करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील परिसर में जनरल ओबीसी फेडरेशन से जुड़े कर्मचारियों ने धरना दिया। फेडरेशन के संयोजक केसी मिश्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सात फरवरी को पदोन्नति में आरक्षण के प्रावधान को समाप्त कर दिया था। कहा था कि सरकार पदोन्नति पर आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं है। आदेश आए एक सप्ताह का समय हो चुका है लेकिन राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पदोन्नति में आरक्षण का प्रावधान समाप्त करने का शासनादेश जारी नहीं कर रही है। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रवि जोशी ने कहा कि शासनादेश जारी नहीं हुआ तो देहरादून चलो और सचिवालय घेरो कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासनादेश जारी न होेने पर 20 फरवरी से कर्मचारी परिवार सहित सड़कों पर उतरेंगे। कार्य बहिष्कार करने वालों में राम सिंह, गणेश सिंह मझेड़ा, अनिल जोशी, संतोष जोशी, राजू पाठक, तारा दुबे, गीता देवी, गंगा सिंह, रमेश रावत, सुनील बुधलाकोटी, शेर सिंह, प्रेम गिरी, बबलू पांडे, महिमन सिंह, दयाल दानू, हेमा जोशी, संतोष पिलख्वाल, गोविंद मेहरा, हेम पांडे, निश्चय जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed