{"_id":"5a7f2b9f4f1c1bf17b8b6848","slug":"boy-has-failed-in-love-leap-in-river-police-rescues","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में नाकाम युवक ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में नाकाम युवक ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
एक युवक ने बिलौना-दफौट पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पास ही वाहनों की चेकिंग कर रहे यातायात निरीक्षक ने नदी में उतरकर उसे बचा लिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार युवक ने प्यार में नाकाम होने पर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
शनिवार शाम को करीब पांच बजे कपकोट निवासी 21 वर्षीय अशोक सिंह ने बिलौना-दफौट बाइपास सड़क के पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना वाहनों की चेकिंग कर रहे टीएसआई भूपेश पांडेय को दी। सूचना मिलते ही यातायात निरीक्षक ने नदी में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर उसे अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक का उपचार चल रहा है। ऊंचाई से नदी में कूदने के कारण उसे काफी चोटें आई हैं। कोतवाल टीआर वर्मा के अनुसार युवक बिलौना में ही अपनी मौसी के घर में रहता है। पूछताछ में किसी लड़की से इकतरफा प्यार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन