फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Blood Donation in Bageshwar

बागेश्वर में अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Blood Donation in Bageshwar
बागेश्वर में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में प्रशस्तिपत्र के साथ रक्तदाता। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बागेश्वर के जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में लगाए गए रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने रक्तदान किया। युवा नवीन जोशी और उनकी पत्नी पुष्पा जोशी ने पहली बार रक्तदान कर जागरूकता का परिचय दिया। ममता पांडे ने चौथी बार रक्तदान किया तो युवा संतोष पांडे, रोहित उप्रेती, हिमांशु जोशी ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के संचालन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों और राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के रक्तकोष में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव समाजसेवी आलोक पांडेय, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक राजीव निगम ने किया। शिविर में ममता पांडेय, पुष्पा जोशी, नवीन जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, हिमांशु जोशी, मोहीऊद्दीन अहमद तिवाड़ी, संतोष पांडे, रोहित उप्रेती, कमल किशोर आर्या, संतोष पाठक, मनोज पंत, राकेश चंद्र तिवारी, र वि कुमार जोशी, शोएब खान, अर्जुन सिंह खेतवाल ने रक्तदान किया। अमर उजाला की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने रक्तदाताओं को मास्क प्रदान किए। जिला रक्तकोष की ओर से रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और स्मृतिचिन्ह प्रदान किए गए।
विज्ञापन

रक्तकोष प्रभारी डॉ. एएम शर्मा, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय, एनएसएस के जिला समन्वयक राजीव निगम, रेडक्रास सोसायटी के सचिव जगदीश उपाध्याय जैक, डा. हरीश दफौटी, मोहीऊद्दीन अहमद तिवाड़ी ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। 12 जून को रक्तदान शिविर की सूचना अमर उजाला में प्रकाशित हुई तो उसी दिन ठान लिया था कि रक्तदान अवश्य करुंगी।
ममता पांडेय प्रवक्ता भौतिक विज्ञान
अमर उजाला के आयोजन से लोग रक्तदान के प्रति प्रेरित होंगे। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। सूचना मिलने के बाद उन्होंने रक्तदान करने का निर्णय ले लिया था।
पुष्पा जोशी निवासी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed