फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP's Ambuli Devi became the first president in newly formed Bhikia Sainan

नवगठित भिकियासैंण में भाजपा की अंबुली देवी बनी पहली अध्यक्ष

Wed, 21 Nov 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 21 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP's Ambuli Devi became the first president in newly formed Bhikia Sainan
नव निर्वाचित अध्यक्ष के साथ जश्र मनाते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत भिकियासैंण के पहले चुनाव में भाजपा की अंबुली देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी कमला देवी को 76 मत से पराजित कर पहला अध्यक्ष होने का इतिहास रच दिया।  
विज्ञापन


भाजपा की अंबुली देवी को 561 और निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की कमला देवी को 485 तथा बसपा की दीपा देवी को 76, उक्रांद की गोमती देवी 58, निर्दलीय कल्पना गोस्वामी को 335 और  निर्दलीय देवकी देवी को 339 मत मिले। सभी वार्डों में 28 मत रद हुए जबकि सात ने नोटा का प्रयोग किया। इस नवगठित नगर पंचायत के चार वार्डों में सभासद पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए। इनमें गांधीनगर वार्ड से नरेंद्र सिंह, तहसील वार्ड से गोपाल सिंह, बडियाली वार्ड से चंपा मावड़ी और राजाजी वार्ड से माया जीना विजयी हुईं। भाजपा ने तहसील वार्ड से संजय अग्रवाल और राजाजी वार्ड से कमला देवी को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन दोनों काफी पीछे रहे। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गौरव चटवाल ने परिणामों की घोषणा की और विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। बाद में 
विज्ञापन

विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed