फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP PR for election

पूर्व मंत्री ने किया भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार

Sun, 05 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 05 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP PR for election
उपचुनाव के लिए भाजपा ने किया जनसंपर्क - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। भाजपा के पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने मटेला सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रवींद्र सिंह के चुनाव प्रचार में खरही पट्टी के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान बिलौना, पौड़ी बैंड, खर्कटम्टा, पाटली, चौगांवछीना, आगर, मिताड़ी, काफलीगैर, पासदेव, खोलसीर, कालीगाड़ में चुनावी सभाओं का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


चुनावी सभाओं में पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जो मुख्यमंत्री अपने कुनबे को नहीं संभाल पा रहा, वह प्रदेश को कैसे संभालेगा। कहा कि सरकार में शराब, खनन माफिया का बोलबाला है। उन्होंने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए 10 जून को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार अभियान में मंडल अध्यक्ष बालम सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह, हयात सिंह, हर सिंह, श्रीनिवास टम्टा, प्रकाश पपोला, रमेश चंद्र, भूपाल रौतेला, विशन दत्त, रमेश चंद्र, दरवान सिंह, कुंदन सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे। जिला पंचायत सदस्य के अन्य उम्मीदवारों ने भी प्रचार शुरू कर दिया है। उम्मीदवार लोकमणि, बालाराम, सरस्वती देवी, भूपेंद्र सिंह, आनंद प्रसाद अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed