फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP in Kanda

कार्यकर्ताओं को दी पार्टी के इतिहास की जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP in Kanda
बागेश्वर में भाजपा खरही मंडल की बैठक में विचार रखते वक्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कांडा। भाजपा खरही और कांडा-कमस्यार मंडल की बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी की गई। इस कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाने के लिए हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन का इतिहास बताया गया। प्रशिक्षण वर्ग के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी गई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष रवि करायत की अध्यक्षता में हुई खरही मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय से लेकर अटल बिहारी बाजपेयी तक का योगदान बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी को खड़ा करने में प्रत्येक कार्यकर्ता का अहम योगदान रहा है। बैठक में कार्यकर्ताओं को जलपान, भोजन, सैनिटाइजेशन, सजावट, मंच व्यवस्था, स्वागत आदि की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में दयाल कांडपाल, गोविंद टंगड़िया, दीपा आर्या, भूपाल रौतेला, पुष्पा रौतेला आदि रहे। उधर, भाजपा की कांडा-कमस्यार मंडल की बैठक विवेकानंद विद्या मंदिर कांडा में हुई। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। बैठक में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह धपोला, हीरा कर्म्याल, गौरव पंत, प्रमोद जोशी, महेश पांडेय, सविता नगरकोटी, भूपाल नगरकोटी, दीवान सिंह, दरवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed