फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Biscuts of Munar Kapkot

मुनार के मडवे के बिस्कुट, चौलाई के लड्डुओं की दिल्ली, देहरादून में फिर धमक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Biscuts of Munar Kapkot
बागेश्वर। मां चिल्ठा आजीविका स्वायत्त सहकारिता मुनार (कपकोट) के मडुवा, चौलाई और मक्के के बिस्कुट दिल्ली, देहरादून और देश के अन्य शहरों में लोगों तक पहुंचने लगे हैं। लॉकडाउन के दौरान इन उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी।
विज्ञापन

आजीविका परियोजना के तहत वर्ष 2017 में मुनार में स्वायत्त सहकारिता का गठन किया गया। सहकारिता में मडुवे के बिस्कुटों के साथ ही नमकीन तैयार होते हैं। मडुवा के क्रीमरोल, चौलाई के लड्डू खासे पसंद किए जाते हैं। महिलाओं द्वारा तैयार बिस्कुटों की ट्राइफेड देहरादून के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में आपूर्ति की जाती है। लॉकडाउन के दौरान बाजार बंद रहने से बिस्कुटों की आपूर्ति नहीं हो पाई लेकिन महिलाओं ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। सहकारिता से जुड़े आजीविका के हरीश पंडा बताते हैं कि उस दौर में महिलाओं ने मडुवे से बने क्रीमरोल और बंद बिस्कुट स्थानीय बाजारों में बेचकर आजीविका को प्रभावित नहीं होने दिया। स्वायत्त सहकारिता से कपकोट के 20 गांवों के 84 महिला स्वयं सहायता समूहों की 924 महिलाएं जुड़ीं हैं।
विज्ञापन

महिला समूहों से खरीदे जाते हैं मडुवा और चौलाई
बागेश्वर। स्वायत्त सहकारिता में बने बिस्कुटों से जहां महिलाएं रोजगार चला रही हैं, वहीं खेतों में मडुवा और चौलाई का उत्पादन कर आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ रही हैं। परियोजना प्रबंधक आजीविका धर्मेंद्र पांडेय बताते हैं कि सहकारिता से जुड़े महिला समूह मडुवा, चौलाई का उत्पादन करते हैं। सहकारिता महिला समूहों से 22 रुपये किलो मडुवा और 40 रुपया किलो चौलाई खरीदती है। इससे मोटा अनाज माने जाने वाले मडुवा और चौलाई की खेती को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्कुट की कीमत
मडुवा, मक्का और चौलाई के बिस्कुट 180 रुपये किलो बेचे जाते हैं। बिस्कुट 250 ग्राम के पैक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed