फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bike Driver's Death

ट्रक की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत, साथी घायल

Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bike Driver's Death
सड़क हादसों में गई दो लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ के सिमार गांव में बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक चालक की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। कांडा क्षेत्र के ग्राम खुनौली निवासी ललित भट्ट (26) पुत्र गोकुलानंद भट्ट बुधवार रात बाइक से कहीं जा रहा था। धपाली गांव कांडा निवासी सचिन धपोला भी उसके साथ बाइक पर सवार था। तभी सिमार गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय यह बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।

विज्ञापन


इस कारण बाइक चालक ललित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बैजनाथ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ललित ने हेलमेट बाइक पर टांगा था। अगर उसने इसे पहन लिया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed