फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bijayumu burnt Congress's effigy in fodder

भाजयुमो ने भराड़ी में कांग्रेस का पुतला जलाया

Tue, 30 May 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 30 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bijayumu burnt Congress's effigy in fodder
भराड़ी में कांग्रेस का पुतला जलाते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गायों के कत्लेआम करने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भराड़ी बाजार में कांग्रेस के पुतले को आग के हवाले कर दिया। सभा में राष्ट्रपति से केरल सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने और कांग्रेस का राजनीतिक पंजीयन समाप्त करने की मांग की।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह भाजयुमो कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष गोविंद कपकोटी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए भराड़ी बाजार में जमा हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के पुतले को आग के हवाले कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से गोवंश की हत्या की गई उससे कांग्रेेस का असली चेहरा उजागर हो गया है। कांग्रेस हिंदुओं की भावनाओं को आहत करके देश में अशांति का माहौल बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस हरकत को सभ्य समाज कतई सहन नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गोमाता पर अत्याचार नहीं रुका तो कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। पुतला जलाने में राजू दानू, दिनेश पाठक, दीपक दानू, बलवंत कोरंगा, कमल मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed