फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bharat Jodo Yatra

बागेश्वर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra
रानीखेत में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : RANIKHET
बागेश्वर। कांग्रेस ने जिले में भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कुली बेगार आंदोलन के गवाह सरयू बगड़ से की है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में छह दिन तक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस के जिला प्रभारी और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने केंद्र सरकार पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला प्रभारी लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, कांग्रेस के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया समेत तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजनों की मौजूदगी में सरयू बगड़ में यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर हुई सभा में जिला प्रभारी लुंठी ने कहा कि देश में नफरत की राजनीति की जा रही है। समाज, वर्गों को बांटने का काम किया जा रहा है। सरकार का ध्यान जवनुद्दों, जनता की परेशानियों से हट गया है। महंगाई चरम पर है। कोई भी सामान जीएसटी से बाहर नहीं है। राशन पर तक जीएसटी लगा दिया है। गरीब भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

लोकमणि पाठक और हरीश ऐठानी ने कहा कि कांग्रेस नफरत की राजनीति नहीं चलने देगी। महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरती रहेगी। रैली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंजीत दास, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, दीरज कोरंगा, भगवत डसीला, दर्शन फुलेरा, महेश पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाधीनता सेनानी वर्मा की वीरांगना को किया सम्मानित
बागेश्वर। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्वाधीनता सेनानी स्व. शिव लाल वर्मा की वीरांगना नंदी देवी को घर जाकर सम्मानित किया। कांग्रेस जिला प्रभारी महेंद्र लुंठी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट हरीश ऐठानी ने कहा कि स्वाधीनता सेनानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संवाद
कपकोट में भी यात्रा शुरू
बागेश्वर। कपकोट में भी सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा निकली। यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया, उमेश जोशी, चामू देवली, प्रवीण ऐठानी, दीपक ऐठानी, सुरेंद्र दानू, संदीप रावत समेत तमाम लोग मौजूद थे। संवाद
रानीखेत में पहले दिन नगर में किया जनजागरण
रानीखेत (अल्मोड़ा)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की जयंती मौके पर रानीखेत से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। पहले दिन यात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाद में कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत करते हुए नगर में पदयात्रा निकाली।
कार्यकर्ताओं ने नारों के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार को जमकर कोसा। कार्यकर्ता स्लोगन के साथ यात्रा में शामिल थे। जगह जगह सभाओं में वक्ताओं ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। उन्होेंने कहा कि अंकिता हत्याकांड सहित विभिन्न जघन्य अपराधों ने राज्य की लचर कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रखी दी हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जिले में पदयात्रा के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाएंगे। राज्य और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करेंगे। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, पं. गोविंद बल्लभ पंत, राजीव गांधी आदि विभूतियों की प्रतिमाओं का माल्यार्पण भी किया गया। वहां पर नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पर्यवेक्षक विश्व विजय सिंह माहरा, त्रिभुवन शर्मा, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, व्यापार मंडल उपसचिव विनीत चौरसिया, चंदन बिष्ट, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी आदि थे।

बागेश्वर के सरयू तट से भारत जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेसी। संवाद

बागेश्वर के सरयू तट से भारत जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed