फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bhainsudi team captures trophy

भैंसूड़ी की टीम ने कब्जाई ट्रॉफी

Sat, 27 Jan 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Sat, 27 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bhainsudi team captures trophy
demo pic
युवक मंगल दल मलसूना की ओर से आयोजित स्व. राजेंद्र सिंह, जसवंत सिंह राठौर स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भैंसूड़ी की टीम ने जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


मलसूना के खेल मैदान मेें फाइनल का मैच रावतसेरा और भैंसूड़ी के बीच खेला गया। भैंसूड़ी की टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 250 रनों का लक्ष्य रावतसेरा के सामने रखा। जवाब में रावतसेरा की पूरी टीम 14वें ओवर में 71 रनों पर ही सिमट गई। 
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भैंसूड़ी के मनोज के नाम रहा। उन्होंने आठ विकेट और 161 रन का स्कोर बनाया। मैन ऑफ द सिरीज भैंसूड़ी के नीरज रहे। मुख्य अतिथि ग्रामीण बैंक सानीउडियार के शाखा प्रबंधक भुवनेश बुर्फयाल ने विजेता टीम को आयोजकों की ओर से तय नौ हजार रुपये, उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये और आकर्षक ट्रॉफी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी ओर से विजेता दल को एक हजार रुपये और उप विजेता टीम को पांच सौ रुपये भेंट किए। विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुण चंद्र और डॉ. अरुण तिवाड़ी ने मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार भेंट किया। रवींद्र मेहरा, अशोक राठौर अंपायर रहे।


स्कोरर नवीन राठौर, सुमित भौर्याल थे। उद्घोषक नरेंद्र राठौर और कुलदीप रहे। मंगल दल के अध्यक्ष कमल राठौर ने आभार जताया। वहां बीडीसी सदस्य नीमा राठौर, पूर्व बीडीसी सदस्य हयात राम, कुंदन राठौर, लाल सिंह मेहरा, राजेंद्र बनाई, कमल मेहता, महेश मेहरा, अनिल धानिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed