फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bhaidooj: Today sister will put chuda on brother's head.

भाईदूज : आज भाई के सर पर च्यूड़ा रखेगी बहन

Tue, 14 Nov 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 14 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bhaidooj: Today sister will put chuda on brother's head.
बागेश्वर के खुनौली में च्यूड़े कूटतीं महिलाएं। संवाद
बागेश्वर। भाईदूज या यम द्वितीया का त्योहार आज मनाया जाएगा। जिले के ग्रामीण अंचलों में महिलाओं ने त्योहार के लिए पहले से भिगोये गए धान को भूनने के बाद उन्हें ओखली में कूटा। इन च्यूड़ों को पहले भगवान को अर्पित किया जाएगा, बाद में परिवार के सदस्यों के मस्तक पर धारण कराकर उनकी खुशहाली की कामना की जाएगी।
विज्ञापन

भाईदूज या यम द्वितीया भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व है। इस पर्व का महात्मय धर्मराज यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा है। इस दिन भाई बहन के घर जाते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन कूटे हुए च्यूड़ा को बहनें भाइयों के मस्तक पर लगाती हैं। घर के बुजुर्ग परिवार के अन्य सदस्यों को च्यूड़े लगाते हैं।
विज्ञापन

भाईदूज के लिए जिले के ग्रामीण अंचलों में च्यूड़े कूटे जाते हैं, हालांकि नगरीय क्षेत्र में लोग बाजार से च्यूड़े खरीदकर रस्म निभाते हैं। मंगलवार को गांव-गांव में महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर च्यूड़े कूटे। कुछ स्थानों पर सामूहिक च्यूड़े कूटने का कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed