फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Be the longest traveling public work schemes

योजनाएं ऐसी बनें जो लंबे समय तक जनता के काम आएं

Wed, 23 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 23 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला योेजना की बैठक में विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पुरोनिधानित, बाह्य सहायतित योजनाओं के अलावा 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी लेते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता रखने को कहा ताकि मजबूत व पुख्ता योजनाएं लंबे समय तक जनता के काम आएं। 


उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता आए इसके लिए विभागों के अधिकारी अधिक से अधिक भ्रमण कर स्वयं निरीक्षण करें और समुचित कार्रवाई अमल में लाकर मौके पर ही कमियों को दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित सभी निर्माण योजनाओं के टेंडर निर्माण एजेंसियों द्वारा दिसंबर प्रथम सप्ताह तक अवश्य कर लेने होंगे। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता के लिए जिले में गठित टास्क फोर्स समिति के सदस्यों को उन्हें सौंपी गई योजनाओं का वास्तविक व प्रभावी निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे भी उनके द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट की मॉनीटरिंग करेंगे। 
विज्ञापन



बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने ए श्रेणी में आ चुके विभागों से इस श्रेणी में बने रहने और बी व सी श्रेणी में मौजूद विभागों को ए श्रेणी में आने के लिए प्रयास करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, डीएफओ एमबी सिंह, सीएमओ डॉ. संजय साह, डीपीआरओ पूनम पाठक, डीएसटीओ देवेंद्र गोस्वामी, एडीएसटीओ कुंदन लाल सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed