{"_id":"e7aea02dfc71f98878195e6a6cd05d11","slug":"bar-association-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनानंद जोशी बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनानंद जोशी बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव यहां चुनाव अधिकारी इंद्र सिंह धामी और दीप चंद्र की देखरेख में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए घनानंद जोशी 22 मतों के साथ विजयी रहे।
विज्ञापन
उन्होंने गोविंद सिंह भंडारी को मात्र एक मत से पराजित किया। भंडारी को 21 मत मिले। पांच मतों के साथ बसंत बल्लभ पाठक तीसरे स्थान पर रहे। सचिव पद पर चंद्रशेखर मिश्रा ने चंदन सिंह ऐठानी को 18 मतों से हराया।
विज्ञापन
ऐठानी को 15 और मिश्रा को 33 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विंदेश्वरी जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर दिग्विजय जनौटी, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर बसंत बल्लभ पाठक और सह सचिव पद पर चंचल सिंह पपोला निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन