{"_id":"58235ac04f1c1ba16fb38afc","slug":"bankers-gave-instructions-to-increase-the-loan-deposit-ratio","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकर्स को दिए लोन जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकर्स को दिए लोन जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति व सह जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सभी बैंकर्स को लोन जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने बैंकर्स से अपने खातों को आधार कार्ड से जोड़ने और इस वर्ष की वार्षिक ऋण योजना के सापेक्ष शत प्रतिशत उपलब्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड व फसली बीमा की प्रगति की समीक्षा करते हुए हर माह दो शिविरों का आयोजन कर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा। लीड बैंक प्रबंधक रूद्र सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2016-17 में वार्षिक ऋण योजना के तहत 145.04 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 73.93 करोड़ रुपए वित्त पोषण किया गया है।
उन्होंने बताया कि फसली ऋण योजना के तहत 37.64 करोड़ रुपए लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 18.05 करोड़ रुपए की उपलब्धि रही है। ऋण जमा अनुपात के बारे में उन्होंने बताया कि सितंबर 2016 तक बैंकों का ऋण जमा अनुपात 25 प्रतिशत ही रहा, जोकि इसके मानक 40 प्रतिशत से काफी कम है। उन्होंने ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए विभागों और बैंकों के बीच अधिक से अधिक तारतम्य स्थापित करने की जरूरत बताई। जिले में बैंक शाखा प्रसार के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में 2000 से कम जनसंख्या वाले कुल 448 गांवों में बैंक मित्र द्वारा बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सभी बैंकों को गांवों में दिए जा रहे बैंकिंग सुविधा पर ध्यान देने को कहा।