{"_id":"65f5e5230df49add2a047e5d","slug":"bank-worker-found-dead-in-almora-hotel-bageshwar-news-c-232-1-alm1002-109613-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नगर के एक होटल में बैंक कर्मी का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नगर के एक होटल में बैंक कर्मी का मिला शव
Sat, 16 Mar 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हल्द्वानी का है युवक
अल्मोड़ा। नगर के होटल के एक कमरे में बैंक कर्मी का संदिग्ध हालत में शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तरूण गुरुरानी पुत्र ललित मोहन, निवासी न्यू फ्रैन्ड्स कॉलोनी डहरिया, हल्द्वानी लोअर माल रोड में एक होटल में कमरा लेकर ठहरा था। शनिवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके पास वाले कमरे में ठहरा एक व्यक्ति वहां पहुंचा। कमरा खुला मिला और तरूण दरवाजे के पास अचेतावस्था में पड़ा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी मृतक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नैनीताल में ब्रॉच मैनेजर के पद पर कार्यरत था। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने कहा कि हल्द्वानी में रहने वाले परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।