फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bagnath temple will developed with Rs 1.30 crore

1.30 करोड़ रुपये की लागत से संवरेगा बागनाथ मंदिर 

Tue, 05 Mar 2019 11:52 PM IST
दीपक नेगी सुरेश पांडेय/अमर उजाला/बागेश्वर
सुरेश पांडेय/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 05 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bagnath temple will developed with Rs 1.30 crore
बागेश्वर में सौंदर्यीकरण के बाद ऐसा दिखेगा बागनाथ मंदिर।

कुमाऊं की काशी में बागनाथ मंदिर में 1.30 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, धर्मशाला व संग्रहालय का निर्माण होगा। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने बागनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण सहित धर्मशाला निर्माण व संग्रहालय निर्माण के लिए 1.30 करोड़ की राशि जारी की है। ग्रामीण निर्माण विभाग ने निर्माण के टेंडर आमंत्रित कर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

11 मार्च को टेंडर खुलने के उपरांत बागनाथ मंदिर में निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विभाग के सहायक अभियंता एसएस दताल ने बताया कि बागनाथ मंदिर में धर्मशाला व संग्रहालय सहित अन्य कार्य के लिए 1.30 करोड़ 76 हजार रुपयों से निर्माण कार्य किया जाना है। बताया कि टेंडर हो चुके हैं। 11 मार्च को पिथौरागढ़ में टेंडर खुलने के उपरांत निर्माण कार्य शुरू होगा। 
विज्ञापन


सौंदर्यीकरण में होंगे ये काम

  • पुरानी धर्मशाला तोड़कर नई धर्मशाला का निर्माण
  • सूर्य मंदिर का जीर्णोद्धार
  • बाणेश्वर मंदिर में भव्य गेट का निर्माण
  • मीटिंग हॉल का निर्माण
  • संग्रहालय का निर्माण, इसमें पौराणिक मूर्तियों को रखा जाएगा।

 

पौराणिक महत्व के बागनाथ मंदिर में 1.30 करोड़ की लागत से संग्रहालय और धर्मशाला निर्माण सहित कई अन्य कार्य होने हैं। इस कार्य के टेंडर डाले जा चुके हैं। जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्माण के बाद बागनाथ मंदिर नए लुक में नजर आएगा।                  - डीपी जोशी, ईई ग्रामीण निर्माण निगम बागेश्वर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed