फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar will become the hub of solar energy

सौर ऊर्जा का हब बनेगा बागेश्वर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar will become the hub of solar energy
बागेश्वर (दीप सिंह नेगी)। अक्षय ऊर्जा अभिकरण (उरेडा) जिले में 15 सोवर पावर हाउसों का निर्माण करेगा। उरेडा ने पावर हाउस स्थापित करने के लिए स्थान चयनित कर डीपीआर तैयार कर ली है। इन सोलर पॉवर हाउसों की क्षमता 100 से 1000 किलोवाट तक होगी। यहां से उत्पादित बिजली यूपीसीएल को बेची जाएगी।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले के कई गांवों में आज भी लोगों को आवश्यकता के अनुरूप बिजली नहीं मिल पाती है। सोलर पॉवर हाउस बनने से लोगों की बिजली की समस्या दूर होगी। उत्पादित बिजली को यूपीसीएल को बेचा भी जा सकेगा। जिन लोगों की भूमि का पावर हाउस बनाने में इस्तेमाल होगा, उनको भी आर्थिक लाभ मिलेगा। पॉवर हाउसों के निर्माण के बाद संचालन के लिए बोली लगाई जाएगी। अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को पावर संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

---
पावर हाउस का स्थान - क्षमता (किलोवाट)
फुलवारी गांसू -150
उडियार -100
पतियासार -750
हरसिला -500
किलपारा -350
सोराग (कर्मी) -500
बघर -150
बदियाकोट -150
जंतोली - 1000
हरबाड़ - 100
घनश्याम नगरी - 250
नानकन्याली - 300
सुराग एक - 1000
सुराग दो - 100
भनारघाट रिखाड़ी - 100
जिले में उरेडा के माध्यम से 15 नए सोलर पावर हाउस बनाए जा रहे हैं। सभी पावर हाउसों के लिए डीपीआर बन चुकी है। बोली के आधार पर पावर हाउस का संचालक निर्धारित होगा। - रॉकी कुमार, परियोजना अधिकारी उरेडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed