{"_id":"662414a5b605b2d7f004c064","slug":"bageshwar-shortage-of-buses-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-105964-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: केमू और रोडवेज बसों की व्यवस्था नहीं हुई सुचारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: केमू और रोडवेज बसों की व्यवस्था नहीं हुई सुचारू
Sun, 21 Apr 2024 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 21 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
केमू की 26 बसों के सापेक्ष 14 बस चली, रोडवेज की एकमात्र सेवा का हो रहा संचालन
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव बीतने के बावजूद कई बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। दूरस्थ क्षेत्रों में चुनाव ड्यूटी पर लगी बसों के अब तक नहीं लौटने से लंबी दूरी के यात्रियों को दिक्कत हो रही है। शनिवार को केमू की 14 बसों का संचालन हुआ, जबकि रोडवेज डिपो से मात्र एक ही बस सेवा संचालित हो रही है।
जिले के केमू स्टेशन से हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रामनगर आदि क्षेत्रों के लिए 26 बस चलती हैं। मतदान के एक दिन पहले से बसों का संचालन बाधित हो गया था। मतदान के दूसरे दिन केमू स्टेशन से हल्द्वानी के लिए 19 के सापेक्ष 11 बसें चलीं। पिथौरागढ़ रूट की दो में से एक बस चली। एक बस बनकोट को चली। रामनगर रूट की तीन और हल्द्वानी को जाने वाली आठ बसों का संचालन नहीं हुआ। वहीं रोडवेज की आठ बसों के चुनाव ड्यूटी पर जाने से दिल्ली रूट की बसों का संचालन ठप है। केवल बरेली-बागेश्वर बस सेवा ही डिपो से चल रही है। इधर, केमू स्टेशन के इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया कि रविवार से सभी बसों का संचालन हो जाएगा। रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि 24 को चुनाव ड्यूटी में लगी रोडवेज की बस लौट जाएंगी।