{"_id":"5c30f885bdec22571e0f98c1","slug":"bageshwar-s-gaurav-won-the-mr-indian-icon-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के गौरव ने मिस्टर इंडियन आइकॉन का खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के गौरव ने मिस्टर इंडियन आइकॉन का खिताब जीता
Sun, 06 Jan 2019 12:03 AM IST
Almora desk
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: Almora desk
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
खिताब के साथ गौरव जोशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम हरियाणा में सी लार्ड एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित रियलिटी शो में नगर के आदर्श कालोनी निवासी गौरव जोशी ने मिस्टर इंडियन आइकॉन का खिताब जीता है। उन्हें इस खिताब से नवाजे जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
उनकी प्रारंभिक शिक्षा नगर के हिमालयन सेंट्रल स्कूल और महर्षि विद्या मंदिर में पूरी हुई। इसके बाद ग्राफिक एरा देहरादून से स्नातक इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी हुई। उनके पिता दामोदर जोशी वन विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता दीपा गृहिणी हैं। बड़ी बहिन पूनम का विवाह हो चुुका है। गौरव ने बताया कि उनका सपना अभिनेता बनना है इसलिए उन्होंने जॉब छोड़कर मॉडलिंग में कदम रखने की ठानी है।
विज्ञापन
यह खिताब उनके लिए मददगार साबित होगा। प्रतियोगिता के निर्णायक रण विजय सिंह और पवन लता जोशी ने उन्हें उपाधि भेंटकर सम्मानित किया। विधायक चंदन राम दास और नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल समेत तमाम लोगों ने गौरव को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।ब
विज्ञापन