फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar leopard population reached

बागेश्वर की आबादी में पहुंचा तेंदुआ

Thu, 23 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 23 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar leopard population reached
बागेश्वर की आबादी में पहुंचा तेंदुआ देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। नगर के बनखोला मंडलसेरा में महर्षि स्कूल के पास दिनदहाड़े एक तेंदुआ घुस गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ दो मकानों के बीच में संकरी गली में घुस गया। तेंदुए को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। इन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पिंजरे में पकड़ने के प्रयास जारी थे। अल्मोड़ा से ट्रेंकुलाइजर टीम भी बुलाई गई है।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे महर्षि विद्या मंदिर के चौकीदार ने सामने के मकान की गली में तेंदुए को घुसते देखा। उसने इसकी जानकारी पास में खड़े युवक कमल कांडपाल को दी। दोनों के शोर मचाने पर तेेंदुुआ मकानों के बीच में संकरी गली में घुस गया। तेंदुआ आने की सूचना मिलते ही आसपास से सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां पर जुट गई। किसी हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आसपास मौजूद भीड़ को हटाया।
विज्ञापन


पिंजरे के साथ मौके पर पहुंचे वन कर्मियों को पिंजरा लगाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। डीएफओ एमबी सिंह ने बताया कि तेंदुआ दो मकानों के बीच में संकरे से स्थान में फंसा है। अल्मोड़ा से ट्रेंकुलाइजर टीम को बुलाया गया है। ट्रेंकुलाइज करके ही उसे पिंजरे में डाला जाएगा। वन कर्मियों की टीम मौके पर है। शाम तक अल्मोड़ा से ट्रेंकुलाइजर टीम बागेश्वर नहीं पहुंची थी। मंडलसेरा क्षेत्र में तेंदुए लगातार नजर आ रहे हैं। इससे पूर्व तेंदुआ एक ग्रामीण के बाथरूम में घुस गया था। इस क्षेत्र में तेंदुआ कई पालतू कुत्तों को भी निवाला बना चुका है। इससे लोग भयभीत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर। नगर के वेणीमाधव वार्ड में कुछ लोगों को दो दिन तेंदुआ दिखाई दे रहा है। तेंदुए के भय से जहां लोगों का घरों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं बच्चे भी आंगन में नहीं खेल पा रहे हैं। वार्ड के सभासद ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजरा लगवाने की मांग की है। सभासद दीप चंद्र जोशी ने बताया के वार्ड के वेणीमाधव, भिटालगांव, चौरासि, नई बस्ती के अलावा नुुमाइशखेत इलाके में दो दिन से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। तेंदुए के भय से लोग जल्दी घरों में चल जा रहे हैं। महिलाएं अकेले में इधर-उधर जाने में डर रही हैं जबकि बच्चे आंगन में खेल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग सेेेे तेंदुए को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजरा लगवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed