फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar district 48 villages facing the threat of disaster

बागेश्वर जिले के 48 गांवों पर मंडरा रहा आपदा का खतरा

Sat, 18 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 18 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील बागेश्वर जिले के 48 गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। इनमें से सर्वाधिक 28 गांव कपकोट तहसील में शामिल हैं। शासन स्तर पर इन गांवों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालात यह हैं कि साल दर साल टूटती पहाड़ियां, जमीन को लीलती नदियां और जमींदोज होते मकानों का मंजर देखने वाली आंखों में बरसात की आहट से ही खौफ तैरने लगता है।

विज्ञापन


बागेश्वर जिला भूकंप के जोन फाइव में आता है। पिछले एक दशक के भीतर हुई भूस्खलन की घटनाओं ने इस जिले की संवेदनशीलता को और अधिक बढ़ा दिया है। 2013 में आई आपदा के बाद जिले की बागेश्वर तहसील में सात, कपकोट में 28, गरुड़ में नौ, कांडा तहसील में तीन गांव खतरे की जद में हैं। सबसे अधिक खतरे में कपकोट तहसील है। यहां पर कुल 28 गांवों पर आपदा का खतरा मंडरा रहा है। आपदा से पूरी तरह खतरे में आए कुंवारी गांव को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन


अति संवेदनशील में शामिल दो अन्य गांवों दोबाड़ के 13 परिवार, बड़ेत के 11 परिवारों को विस्थापित करने संबंधी फाइलें शासन में लंबित हैं लेकिन तीन साल बाद भी इन गांवों का विस्थापन नहीं हो सका है। जब अतिसंवेदनशील गांवों की इतने लंबे समय से सुध नहीं ली तो संवेदनशील की श्रेणी में आने वाले 25 गांवों की चिंता कौन करे। इनको प्रशासन हर साल बरसात के मौसम में स्कूल, पंचायत घर या फिर टेंटों में शिफ्ट कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही बरसात समाप्त हुई यह परिवार फिर से खतरे की जद में आए भवनों में वापस लौट आते हैं। खेतों, मवेशियों को लीलती नदी और जमीन दरकने से धीरे-धीरे जमींदोज होते पुश्तैनी मकानों के मंजर देखने के सिवाय इनके पास कुछ नहीं होता है। आलम यह है कि शासन स्तर पर विस्थापन के मामले में कोई ठोस कार्रवाई न होने से जिले की पांच हजार की आबादी का जीवन खानाबदोशों सा हो गया है। बरसात सिर पर है ऐसे में खतरे की जद में आए लोगों की आंखों में अभी से खौफ तैरने लगा है।
...........................................................................
तहसील      गांव      परिवार         जनसंख्या
बागेश्वर      07        45                     230
कपकोट     28       412                   2779
गरुड़         09        214                  1327
कांडा         03        10                       53
...............................................................................

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed