फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   bageshwar closed for train

रेल की मांग पर बागेश्वर पूूर्ण बंद, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Sat, 06 Oct 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 06 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
bageshwar closed for train
बागेश्वर में बंद के दौरान जूलूस निकालते रेल आंदोलनकारी। - फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति का शुक्रवार को बागेश्वर बंद पूर्ण सफल रहा। संघर्ष समिति ने नगर में जुलूस निकालकर एसबीआइ तिराहे पर सांकेतिक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति का बीते 15 अगस्त से आंदोलन चल रहा है। उपेक्षा से नाराज संघर्ष समिति ने शुक्रवार को बागेश्वर बंद करते हुए तहसील मुख्यालय से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसबीआई तिराहे पर सांकेतिक जाम कर केंद्र सरकार की आलोचना की। संघर्ष समिति ने कहा कि केंद्र सरकार रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर पहाड़ की जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन


बीते कई सालों से आंदोलन चल रहा है। उसके बाद भी सरकार सुध नहीं ले रही है। इधर तहसील में क्रमिक अनशन जारी रहा। बंद को व्यापार मंडल का पूर्ण समर्थन रहा। जाम, प्रदर्शन में संघर्ष समिति अध्यक्ष नीमा दफौटी, सचिव खड़क राम आर्य, गोविंद भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, हीराबल्लभ भट्ट, ब्लॉक प्रमुुुख रेखा खेतवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, रमेश भंडारी, कवि जोशी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दर्शन कठायत, गोविंद कठायत, एचएस मेहता, गोकुल जोशी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री पर लगाया आरोप 
रेल संघर्ष समिति ने केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा पर आंदोलन की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए आलोचना की। कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री चाहते तो केंद्रीय स्तर पर वार्ता की पहल कर सकते थे लेकिन उन्होंने आंदोलन की सुध लेना भी उचित नहीं समझा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed