{"_id":"585578fc4f1c1bf95164a0bf","slug":"bageshwar-artist","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव में पोखरी के लोक कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव में पोखरी के लोक कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जय बागनाथ लोक कला मंच के कलाकारों ने बेहतर प्रदर्शन कर हारमोनियम वादन में पहला और लोकगीत में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कलाकारों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बागेश्वर से जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से जय बागनाथ लोक कला मंच पोखरी के कलाकार दल नायक अजय चंदोला के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। हारमोनियम वादन में कौशल उपाध्याय ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
लोकगीत में दल को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लोक कलाकारों के बेहतरीन प्रदर्शन पर युवा कल्याण अधिकारी शांति प्रसाद, विधायक चंदन राम दास, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन